फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेओए टंकण परीक्षा देने का मिले मौका : एबीवीपी

विज्ञापन
एबीवीपी के कार्यकर्ता हमीरपुर में प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष से बातचीत करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा है कि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) की टाइपिंग परीक्षा में जो अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हो पाए हैं। उन्हें दोबारा मौका दिया जाए। इस बारे में छात्र संगठन ने मंगलवार को कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

जिला संयोजक अनिल ठाकुर ने कहा जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चयन आयोग के अध्यक्ष से इस समस्या बारे में संपर्क करना चाहा तो उनका नकारात्मक रवैया रहा। उन्होंने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को सरकारी दफ्तर से बाहर निकालने और पुलिस बुलाने की धमकी दी।
विद्यार्थी परिषद सरकार से यह भी मांग करती है ऐसे अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट से संबंधित इस समस्या का समाधान करने में चयन आयोग असफल रहता है तो छात्र संगठन धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाएगा।
विज्ञापन

वहीं, कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सतीश शर्मा ने कहा कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का आरोप झूठा और आधारहीन है। किसी के साथ भी कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया। अभ्यर्थियों को सुविधा दी गई है अगर किसी भी अभ्यर्थी का टाइपिंग के दिन अन्य परीक्षा है तो वह स्वयं आकर चयन आयोग में बता सकता है। वह उससे आधारित जरूरी दस्तावेज जमा करवा सकता है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों का पूरा सहयोग किया जाता है और कर्मचारी चयन आयोग नियमों के तहत ही कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें