फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भीषण गर्मी में फील्ड में लगातार निरीक्षण कर रहे हैं सामान्य पर्यवेक्षक

विज्ञापन
भीषण गर्मी में फील्ड में निरीक्षण करते सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया
विज्ञापन
निगरानी दलों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का बारीकी से लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। संसदीय क्षेत्र तीन-हमीरपुर के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया भीषण गर्मी में भी फील्ड में लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने ऊना जिले में स्थैतिक निगरानी टीमों (एसएसटी) की ओर से लगाए गए नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां निगरानी दलों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। सामान्य पर्यवेक्षक ने पंडोगा, आशापुरी और मैहतपुर बैरियर समेत विभिन्न जगहों का दौरा कर वहां तैनात स्थैतिक निगरानी दलों की कार्यप्रणाली जांची। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल उनके साथ रहे।
विज्ञापन

श्याम लाल पूनिया ने कहा कि मतदान को अब केवल दो दिन शेष हैं। स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव के लिए जरूरी है कि चुनाव से पूर्व की इस अवधि में अतिरिक्त चौकसी बरती जाए। बिना दस्तावेजों के 50 हजार से अधिक की नकदी, बहुमूल्य आभूषण, शराब और मादक पदार्थ इत्यादि को लेकर सतर्क रहें। विशेषकर सीमांत नाकों पर खास सावधान रहें। हर आवाजाही पर कड़ी नजर रखें तथा वाहनों की सघन चेकिंग करें। बता दें, ऊना जिले में चुनावी निगरानी के लिए 15 उड़नदस्ते तथा 17 स्थैतिक निगरानी टीमें लगातार फील्ड में हैं। इसके बाद सामान्य पर्यवेक्षक ने डिग्री काॅलेज ऊना में बनाए मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वहां ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग, समुचित सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी इंतजामों का स्वयं बारीकी से अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें