फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जौड़े अंब स्कूल में सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान बताए

विज्ञापन
गलोड़ स्कूल में सिंगल यूज प्लास्टिक की जानकारी देते अध्यापक। संवाद
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब में बुधवार को सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रधानाचार्य केएस ढटवालिया की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान की प्रवक्ता सुषमा कुमारी ने बच्चों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। प्रधानाचार्य ढटवालिया ने भी इस विषय पर अपने विचार रखे। ईको क्लब की इंचार्ज सुषमा शर्मा ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। बताया कि इसके निर्माण के दौरान कई खतरनाक रसायन निकलते हैं, जिससे मनुष्य और साथ ही अन्य जानवरों में भी भयानक बीमारियां हो सकती हैं। प्लास्टिक के कारण गंदगी बढ़ती है, जो मच्छरों और अन्य हानिकारक कीड़े के लिए प्रजनन का आधार बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें