फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कॅरिअर मार्गदर्शन और परामर्श विषय पर 79 अध्यापकों को दिया प्रशिक्षण

Tue, 12 Nov 2024 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
होटल प्रबंधन संस्थान में करयिर परामर्श पर आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों को जानकारी देते मुख्यात
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

होटल प्रबंधन संस्थान हमीरपुर में गलोड़ और सुजानपुर खंड़ों के लिए हुई कार्यशाला

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। होटल प्रबंधन संस्थान हमीरपुर में सोमवार को कॅरिअर मार्गदर्शन और परामर्श विषय पर शिक्षा खंड सुजानपुर और गलोड़ के 79 अध्यापकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई।
कार्यशाला का शुभारंभ होटल प्रबंधन संस्थान हमीरपुर के प्रमुख पुनीत बांटा और प्रशासनिक अधिकारी पीयूष ने किया। कार्यशला के समन्वयक भवानी सिंह कॅरिअर मार्गदर्शन और परामर्श विषय पर आयोजित कार्यशाला के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में उपनिदेशक क्वालिटी कंट्रोल ओर जिला परियोजना अधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि समय की मांग को देखते हुए सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर कॅरिअर मार्गदर्शन और परामर्श सत्रों को आयोजन किया जाना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को आगामी भविष्य में कॅरिअर चुनाव के बारे में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यशाला में भाग लेने वाले शिक्षक स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए सत्रों का आयोजन करके उन्हें भविष्य के रोजगारों की जानकारी देंगे, जिससे उन्हें जीवन में कॅरिअर चुनाव में किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने शिक्षकों से कार्यशाला में सीखे गए विषयों को सही रूप से काउंसलिंग सत्रों में कार्यान्वित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें