फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कृषि उत्सव-2023 में मॉडल प्रदर्शनी में गौना करौर ने मारी बाजी

विज्ञापन
मॉडल प्रदर्शनी में विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते आरएस वाली। संवाद
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में मंगलवार को एग्री फेस्ट-2023 यानी कृषि उत्सव-2023 का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली इस उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


डॉ. वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की ओर से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के आईडीपी कार्यक्रम के तहत नेरी में आयोजित कृषि उत्सव में जिला हमीरपुर के 27 स्कूलों के लगभग 340 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 19 स्कूलों के विद्यार्थियों ने मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई। मुख्य अतिथि आरएस बाली ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। मॉडल प्रदर्शनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर ने पहला, हिम अकादमी स्कूल हीरानगर ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं ने तीसरा स्थान हासिल किया। न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल और केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चहुुमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री कई बड़ी योजनाएं बना रहे हैं। इसी कड़ी में पर्यटन उद्योग के विस्तार के लिए 3,000 करोड़ रुपये की एक महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी प्रदान की गई है। कृषि उत्सव के आयोजन के लिए डॉ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय और इसके अधीन नेरी के महाविद्यालय की सराहना करते हुए आरएस बाली ने कहा कि इन संस्थानों ने प्रदेश और देश को कई बड़े वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ दिए हैं। इस अवसर पर उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी-सोलन के कुलपति डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल और स्थानीय महाविद्यालय के डीन डॉ. कमल शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा संस्थान की उपलब्धियों एवं गतिविधियों और कृषि उत्सव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में कांगड़ा के पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, कालेज के अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के प्रभारी एवं प्रतिभागी विद्यार्थी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें