फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत और गांव में लगेंगे बलदानियों के नाम के गेट : राणा

Mon, 26 May 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक कै़ रंजीत राणा ने सराहकड़ पंचायत घर में जनसमस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले किसी भी लड़ाई में बलिदान हुए सैनिक की याद में सैनिक को सम्मान देने के लिए संबंधित पंचायत अथवा गांव में उसकी यादगार में पंचायत की एंट्रेंस पर एक बलिदानी सम्मान गेट लगाया जाएगा। इसमें शहीद का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि वह एक पूर्व सैनिक हैं। सैनिक का सम्मान करना उनका प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने सराहकड़ में समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि श्मशानघाट के लिए सड़क और कटियार सड़क के कार्य 15 दिन के अंदर ही शुरू करवा दिए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोट गांव में 1.26 करोड़ से पंचायत घर का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश शिक्षा बोर्ड में नौंवे स्थान पर रहने वाली पायल रांगड़ा को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया और 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भरनांग पंचायत में 10 लाख रुपये से विभिन्न विकास कार्य हो रहे हैं। इस मौके पर स्थानीय पंचायत के प्रधान पूनम कांग्रेस नेता इंस्पेक्टर प्यार चंद, प्रवीण, गोल्डी सोनू और विपिन, राकेश सुरेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें