फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बैल पूजन के साथ गसोता मेले का आगाज

विज्ञापन
गसोता में मेले के शुभारंभ पर खूंटा गाड़ते हुए एसडीएम संजीत कुमार। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। ऐतिहासिक आठ दिवसीय गसोता मेले का सोमवार को बैल पूजन, धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुभारंभ हो गया। मेले के उद्घाटन अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर में पूरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर रहा।
विज्ञापन

मंदिर महंत द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करवाई गई। इसके बाद मुख्यातिथि एसडीएम संजीत कुमार ने पारंपरिक रीति के अनुसार बैल पूजन किया और खूंटा गाड़कर तथा ध्वजारोहण कर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया।
एसडीएम संजीत कुमार ने सबसे पहले प्राचीन गसोता महादेव मंदिर में माथा टेककर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं और लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं।
विज्ञापन

मेले के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी और लंबलू की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके साथ ही छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने मुख्यातिथि को हिमाचली टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मेले में आगामी आठ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हमीरपुर नीना सोनी, पंचायत सचिव जय किशन, राजेंद्र पाल, महेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार और जगदेव शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें