फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गैस सिलिंडर का गहराया संकट, गांवों में सबसे अधिक किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत ने लोगों की समस्याएं बढ़ा दी है। गैस एजेंसी संचालक प्लांट से गैस की आपूर्ति कम होने का तर्क दे रहे हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर के दाम 200 रुपये कम होने से उसकी मांग बढ़ी है, जिसका असर आपूर्ति पर पड़ा है।
विज्ञापन


वर्तमान में जिले में घरेलू गैस सिलिंडर 1175 रुपये से कम होकर 975 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा गैस आपूर्ति घटने का एक कारण जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी से पूर्व गैस आपूर्ति करना भी माना जा रहा है। अक्तूबर माह से प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो जाएगी। सड़कें बंद होने से इन क्षेत्रों का संपर्क प्रदेश के अन्य हिस्सों से कट जाता है। इसके चलते इन क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है, लेकिन वजह कुछ भी हो, इसका सीधा असर हिमाचल के निचले क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक दिक्क्त
शहर में तो जैसे-तैसे गैस सिलिंडर मिल जा रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की किल्लत चल रही है। भोरंज के पट्टा, टौणी देवी, पंजोत, बराड़ा, ताल, लंबलू, चमनेड़ और अग्घार समेत पूरे जिले में ही गैस सिलिंडर की आपूर्ति की समस्या पेश आ रही है। कुछेक गैस एजेंसियों ने भी पीछे प्लांट से आपूर्ति कम होने से अब हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


कई जगह से गैस की किल्लत की सूचनाएं मिली हैं। सभी गैस एजेंसी संचालकों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार गैस सिलिंडर की आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं।
अरविंद शर्मा, नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, हमीरपुर
एक हफ्ते से 50 फीसदी ही आपूर्ति
जिले में वर्तमान में नौ गैस एजेंसियां सिलिंडर की आपूर्ति कर रही हैं। जिले में महीने की गैस सिलिंडर खपत करीब 60,000 है, लेकिन 50 फीसदी आपूर्ति एक हफ्ते से हमीरपुर में हो रही है। महीने में 30,000 के करीब गैस सिंलिडर की आपूर्ति की जा रही है, जो कि 1,58000 उपभोक्ताओं के लिए नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें