फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन ही मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ की बैठक में लिया गया निर्णय, बढ़ेंगी मरीजों की मुश्किलें
विज्ञापन

सरकार के आश्वासन के बावजूद कैबिनेट में चर्चा न होने से संघ ने जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ की बैठक शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि आश्वासन के बावजूद कैबिनेट बैठक में चिकित्सकों की मांगों पर कोई चर्चा नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ के सदस्य 51 दिन से काले बिल्ले लगाकर कार्य कर रहे हैं और पेन डाउन का शुक्रवार को 18वां दिन है। चिकित्सकों का गत वीरवार को सामूहिक अवकाश था। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं ही सुचारू रहीं। भविष्य में यदि मांगें नहीं मानी गईं तो इसकी अवधि दो दिन रखी जाएगी। पदाधिकारियों का कहना है कि संघ हमेशा से जनहित में समर्पित है। लेकिन, कैबिनेट में संघ की मांगों को न ले जाने से चिकित्सकों को रोष है। चिकित्सकाें के आंदोलन को कुचलने के लिए अपनाए जा रहे अफसरशाही के हथकंडों को संघ मुख्यमंत्री सुक्खू को अवगत करवाएगा। हमीरपुर के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र डोगरा ने कहा कि नौ मार्च को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं सुबह 9:30 बजे से ही सुचारू रूप से प्रदान की जाएगी। संघ नौ मार्च से महज आपात सेवाएं देगा और ऑपरेशन ही करेगा। इस बैठक में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अनुपम बधन, डॉ. सौरभ शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. राघव एवं डॉ. अंजलि, संयुक्त सचिव डॉक्टर सुनीष चौहान एवं डॉ. मोहित, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रवीण चौहान, प्रैस सचिव डॉ. विजय राय, सभी जिलों के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न स्वास्थ्य खंडों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें