फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शहर की सत्ता के लिए दसवीं पास से पीएचडी तक मैदान में

Fri, 08 May 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोटा/बड़सर (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा के चुनाव में शहर की सत्ता में काबिज होने के लिए दसवीं पास से लेकर पीएचडी होल्डर तक चुनावी मैदान में उतरे हैं।
सोशल मीडिया के दौर में चुनावी रण में प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता भी चर्चा का विषय बनी हुई है। चुनाव में पीएचडी से लेकर आईटीआई पास प्रत्याशी भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भोटा का चुनाव अब सियासी संग्राम के साथ-साथ शिक्षा के संग्राम में भी बदलता नजर आ रहा है।
नगर पंचायत भोटा के वार्ड नंबर एक से कांग्रेस समर्थित सरोज कुमारी पहले भी पार्षद रह चुकी हैं। सरोज कुमारी ने दसवीं कक्षा तक शिक्षा ग्रहण की है, उनका मुकाबला भाजपा समर्थित बीना देवी से है।
विज्ञापन

रोचक बात यह है कि बीना देवी एक समान शैक्षणिक योग्यता रखती हैं। वहीं, वार्ड नंबर दो में व्यापारी वर्ग का प्रभाव दिख रहा है।
व्यापार मंडल के प्रधान सन्नी शर्मा मैदान में हैं, वहीं उनके सामने पूर्व पार्षद अश्वनी कुमार हैं। अश्वनी कुमार पहले भी पार्षद रह चुके हैं और उनकी पत्नी भी नगर पंचायत की प्रधान रह चुकी हैं।
सन्नी शर्मा की शिक्षा दसवीं है, जबकि उनके प्रतिद्वंदी जमा दो तक पढ़े हैं। वार्ड नंबर तीन में पूर्व प्रधान और स्नातक सर्वजीत कौर का मुकाबला दसवीं पास गृहिणी रिंका देवी से है।
वार्ड चार में उच्च शिक्षित एमए-बीएड मनोरमा शर्मा के सामने आईटीआई पास लता कुमारी चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड पांच में मुकाबला स्नातक रंजना कतना और अंग्रेजी विषय में पीएचडी कर चुकीं अध्यापिका ज्योति धीमान के बीच है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह में पूर्व पार्षद और व्यवसायी बलदेव राज के सामने भारतीय सेना से सेवानिवृत्त स्नातक कैप्टन मुख्तियार सिंह पहली बार चुनावी मैदान में हैं।
वार्ड नंबर सात में पूर्व नगर पंचायत प्रधान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शरण प्रसाद, जो भोटा की राजनीति का पुराना चेहरा हैं, उनका मुकाबला भाजपा के पदाधिकारी अनिल धीमान से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें