फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब महीने में दो दिन होगी शुगर और कोलेस्ट्रॉल की निशुल्क जांच

Sat, 14 Nov 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में मरीजों को दी जा रही शुगर और कोलेस्ट्रॉल की निशुल्क जांच की सुविधा अब महीने में दो बार ही मिलेगी। रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से शुरू की गई इस सुविधा के तहत अब हर महीने के दूसरे और चौथे बुधवार को मरीजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या कम होने के चलते यह निर्णय लिया गया है। संख्या बढ़ने पर जांच के दिनों में भी इजाफा किया जाएगा। आयुर्वेदिक अस्पताल में सितंबर माह से मरीजों को शुगर और कोलेस्ट्रॉल की निशुल्क जांच की सुविधा दी जा रही है।
शुरुआत में हर बुधवार को करीब 16 से 20 मरीज जांच करवाने पहुंच रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या घटकर पांच से छह रह गई। हालांकि, एक बुधवार को अधिकतम करीब 49 मरीजों की जांच भी हुई थी।
विज्ञापन

निजी लैब में इन जांचों के लिए करीब 150 रुपये से शुल्क शुरू होता है, जबकि अस्पताल में मरीजों को यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क मिल रही है। मरीजों की घटती संख्या को देखते हुए अब हर बुधवार के बजाय महीने के दूसरे और चौथे बुधवार को ही जांच करने का निर्णय लिया गया है।
कोट
आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच निशुल्क करवाई जा रही है। -डॉ. वनीता शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें