फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 178 बच्चे कुपोषण के दायरे से बाहर, पोषण अभियान को मिली मजबूती

Sat, 14 Nov 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बच्चों को स्वस्थ और सुपोषित बचपन देने की दिशा में हमीरपुर जिले में सकारात्मक सुधार दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार कुपोषित बच्चों की संख्या में 178 की कमी आई है।
विज्ञापन

जिले में शून्य से पांच साल तक के बच्चों में अति कुपोषण के मामले 123 से घटकर 67 रह गए हैं, जबकि आंशिक कुपोषित बच्चों की संख्या 596 से कम होकर 474 हो गई है। हालांकि, जिले में अभी भी 67 बच्चे अति कुपोषित और 474 बच्चे आंशिक रूप से कुपोषित हैं।
बाल दिवस के अवसर पर सामने आए ये आंकड़े बच्चों के पोषण को लेकर किए जा रहे प्रयासों में सुधार की तस्वीर पेश करते हैं। विकास खंडों की बात करें तो नादौन में सबसे अधिक 24 बच्चे अति कुपोषित हैं, जबकि बिझड़ी में 21 बच्चे इस श्रेणी में शामिल हैं।
विज्ञापन

बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित निगरानी कर रहा है। केंद्रों में हर महीने बच्चों के वजन और स्वास्थ्य की जांच की जाती है। इसके साथ ही माताओं की काउंसलिंग कर उन्हें बच्चों के खानपान और पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक किया जाता है।
बच्चों को पोषणाहार, रागी पाउडर सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिले में कुल 1,351 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनके माध्यम से बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।
बाक्स:
वर्तमान खंडवार कुपोषित बच्चों की स्थिति
खंड
अति कुपोषित
आंशिक कुपोषित
भोरंज 7
69
बिझड़ी 21
96
हमीरपुर
4
91
नादौन
24
132
सुजानपुर
5
22
टौणी देवी
6
64
कुल
67
474

कोट
बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के वजन और स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा रही है। माताओं को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक करने के साथ बच्चों को पोषणाहार भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हर बच्चा स्वस्थ और सुपोषित बने। -संजय डोगरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, हमीरपुर
विज्ञापन

बाक्स:
बीते वर्ष बच्चों की स्थिति
ब्लॉक
अति कुपोषित

आंशिक कुपोषित
भोरंज 35

117
बिझड़ी 29

118
हमीरपुर
13

93
नादौन
20

103
सुजानपुर
12

45
टौणी देवी
14

120
कुल
123

596




पिछले वर्ष और इस वर्ष के आंकड़ों की तुलना
श्रेणी

पिछले वर्ष
इस वर्ष
अति कुपोषित

123
67
आंशिक कुपोषित
596
474
कुल

719
541
कमी

178
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें