फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भितरघातियों को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की खुली चेतावनी

Sun, 04 Sep 2022 04:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार मतों की लीड मिली थी, इस लीड को आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कायम रखना है। यह तभी संभव होगा जब हर कार्यकर्ता सच्चे मन, मेहनत और लग्न से काम करेगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने सुजानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर लक्ष्य निर्धारित हो और मन में दृढ़ निश्चय हो तो मंजिल को पाया जा सकता है। इस मूल मंत्र को लेकर हर कार्यकर्ता को विधानसभा चुनाव में उतरना है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार मतों की लीड मिली थी, इस लीड को आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कायम रखना है। यह तभी संभव होगा जब हर कार्यकर्ता सच्चे मन, मेहनत और लग्न से काम करेगा।

विज्ञापन


भितरघात करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार भाजपा पार्टी के पदाधिकारी और मैदान में उतरने वाले उम्मीदवार सीसीटीवी की तरह हर विधानसभा क्षेत्र में तैनात हैं। चालाकी दिखाने वाले लोगों पर पूरी नजर है, जो दिन में कहीं हैं और रात को कहीं और होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो भी काम करना है और जिसके साथ चलना है, खुले मन से चलें। पूर्व विस चुनाव के दौरान सुजानपुर सीट पर हुए भितरघात को स्मरण करते हुए धूमल ने कहा कि 2017 के चुनाव में उनकी लगभग 2000 मतों से पराजय हुई थी।

उसके बाद लोकसभा के चुनाव में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने दो हजार मतों के बदले यहां के सांसद अनुराग ठाकुर को 25 हजार मतों की लीड दिलाई थी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पंचायती राज चुनाव में प्रधान, उप प्रधान पद के लिए एक ही पंचायत में 5 से 6 उम्मीदवार एक-एक पद के लिए मैदान में थे। लेकिन, जीत एक की निश्चित थी। ऐसे में जो अन्य उम्मीदवार थे वह भी भारतीय जनता पार्टी के ही कार्यकर्ता है और आगे भी रहेंगे। इसलिए उन सबको भी अपने साथ चलाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें