फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ईसीएचएस हमीरपुर के परिसर में लगाए जाएंगे फ्लेक्स

Fri, 20 Feb 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) हमीरपुर में अब अपना इलाज करवाने के लिए पहुंचने वाले पूर्व सैनिकों व आश्रितों को किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

ईसीएचएस हमीरपुर पहुंचने वाले पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की सुविधा के लिए पूरे परिसर में फ्लेक्स स्थापित किए जाएंगे। ईसीएचएस हमीरपुर में विभिन्न ओपीडी की सूचना व कमरा नंबर के अलावा इलाज के दौरान जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी इन फ्लेक्स के ऊपर दर्ज होगी। इसके अलावा अगर किसी पूर्व सैनिक को राज्य के बाहर किसी अन्य अस्पताल भेजा जाता है, तो वहां पर जरूरी दस्तावेजों की जानकारी काे लेकर भी फ्लेक्स लगाए जाएंगे।
पूरे परिसर में 30 से अधिक फ्लेक्स स्थापित किए जाएंगे। इन पर करीब 60 हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। बता दें कि ईसीएचएस हमीरपुर में प्रतिदिन 300 से अधिक ओपीडी दर्ज की जाती है। इसमें पूर्व सैनिकों को ओपीडी के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। परिसर में बड़े फ्लेक्स लगाए जाएंगे, ताकि पूर्व सैनिकों को पढ़ने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इसके अलावा विशेष रूप से यह जानकारी हिंदी और अंग्रेजी में दी जाएगी, जिससे नई पीढ़ी को भी पढ़ने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

कोट :

ईसीएचएस हमीरपुर में 30 से अधिक फ्लेक्स लगाए जाएंगे। इसमें योजनाओं की जानकारी, ओपीडी संबंधित जानकारी व अन्य अस्पतालों में लगने वाले जरूरी दस्तावेजों को दर्शाया जाएगा। यह जानकारी हिंदी और अंग्रेजी में लिखी जाएगी, ताकि पढ़ने में दिक्कतें न हों। -कर्नल चंद्रशेखर, प्रभारी, ईसीएचएस हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें