फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तकनीकी विवि के योग विभाग के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के योग विभाग के विद्यार्थियों ने सोलन जिला के नालागढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय योगासन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। योग विभाग के पांच विद्यार्थियों ने पदक जीते। एक और दो अक्तूबर को आयोजित राज्यस्तरीय योगासन चैंपियनशिप में संतोष ने वरिष्ठ आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

वहीं, यशिका शर्मा ने 21-25 आयु वर्ग में कांस्य पदक, रचिता ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, कोमल ने 25 से 30 आयु वर्ग में कांस्य पदक और लता ने 25 से 30 आयु वर्ग में रजत पदक जीता है। योग विभाग के प्राध्यापक राजेश राक्टा ने कहा कि पदक विजेता पांच विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें