फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सठवीं वाया सकड़ी, समैला मंदिर महारल संपर्क सड़क खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार वर्ष पूर्व छह करोड़ की लागत से संपर्क सड़क का हुआ है निर्माण
विज्ञापन




खस्ताहाल संपर्क सड़क के कारण प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाएं

संवाद न्यूज एजेंसी



बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत सठवीं वाया सकड़ी, समैला मंदिर, तौगड़, मगरियाणा, महारल संपर्क सड़क की हालात खस्ताहाल बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि संपर्क सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चार वर्ष पूर्व छह करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण करवाया गया था ताकि ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े। वर्तमान में सड़क की स्थिति खराब बनी हुई है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों राकेश, रमन, डिंपल, प्रतीक, रामलाल, विनय, रणजीत आदि ने कहा कि चार वर्ष पूर्व छह करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण करवाया गया था। सड़क पर तारकोल डालने के साथ-साथ किनारे पर नालियों का भी निर्माण किया जाना था लेकिन जिस समय यह कार्य किया गया, उस दौरान सड़क निर्माण में अनियमितताएं बरतते हुए विभाग ने सड़क कार्य को आनन फानन में पूरा कर बंद कर दिया। वर्तमान में सड़क गड्ढों में तबदील होती जा रही है। सड़क पर दिन रात सैकड़ों वाहन बाबा सिद्धचानो मंदिर और बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के लिए गुजरते हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों की लचर प्रणाली के कारण दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


इस बारे में लोक निर्माण विभाग बड़सर के कनिष्ठ अभियंता देव राज शर्मा ने कहा कि काम की स्वीकृति मिलने के बाद पैचवर्क किया जाएगा। जहां सड़क मार्ग ज्यादा खराब हो गया है, वहां पर तारकोल डलवा दिया जाएगा ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें