फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में डायलिसिस सेंटर के लिए पांच संस्थाओं ने किया आवेदन

Mon, 26 May 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर में डायलिसिस की सुविधा शुरू करने के लिए पांच संस्थाओं की ओर से आवेदन किया गया है। सुजानपुर बीएमओ की ओर से निदेशक एनएचएम को पत्र लिखा गया है कि जिस संस्था को डायलिसिस सेंटर अलॉट होगा, वह संस्था सेंटर के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करेगी। सुजानपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा करने के लिए डायलिसिस सेंटर खोलने की कवायद आरंभ की गई है। इसी कवायद के तहत पांच संस्थाओं की ओर से डायलिसिस सेंटर खोलने के लिए इच्छा जाहिर की गई है। संबंधित संस्थाओं के आवेदनों को बीएमओ के माध्यम से निदेशक एनएचएम को प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन

डायलिसिस सेंटर खोलने के लिए तीन से चार जगह प्रस्तावित की गई हैं। वहीं, जिस भी संस्था को सेंटर खोलने की अनुमति प्राप्त होगी, वह संस्था चार जगहों में से एक जगह का निरीक्षण कर उसका चयन करेगी। इसके बाद डायलिसिस के लिए मरीजों को हमीरपुर सहित अन्य स्थानों में जाने की जरूरत नहीं रहेगी। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक इसमें सेवाएं देंगे। डायलिसिस के लिए फीस पर अभी विचार किया जा रहा है।
इस संबंधी सुजानपुर अस्पताल में कार्यरत एमओ राजकुमार ने कहा कि डायलसिस सेंटर खोलने के लिए प्रक्रिया चली हुई है। निजी संस्था की ओर से सुविधा का संचालन होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग केवल चिकित्सक उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द सुविधा आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें