फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में पांच मुख्य सड़कें 47 करोड़ से होंगी चकाचक

Sun, 29 Jun 2025 05:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोरंज में तैयार हुई सुलगवान से कैहरवीं सड़क। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

सड़कों के विस्तारीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी, दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज की पांच मुख्य सड़कों के विस्ताकरीकरण पर 47 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके लिए कार्य यु़द्ध स्तर पर जारी है। दिसंबर 2025 तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
भोरंज विधानसभा क्षेत्र सड़कों के घनत्व में जिला में नंबर वन पर है। इसे बेहत्तर बनाने का कार्य तेज गति से जारी है। जिला मुख्यालय हमीरपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों के विस्तारीकरण के लिए करीब 47 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन

जाहू से हमीरपुर वाया बस्सी सड़क सबसे पुरानी सड़क है। इसे सुलगवान से कैहरवीं तक चौड़ा करने का कार्य जारी है। इसके निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस सड़क के बनने से वाहन चालकों और लोगों को जाहू से हमीरपुर के लिए अच्छी सड़क की सुविधा मिलेगी। इसी तरह पट्टा से अवाहदेवी सड़क के विस्तारीकरण पर तरक्वाड़ी तक करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
बस्सी से तताहर-सरकाघाट वाया भरेड़ी, तरक्वाडी से अवाहदेवी वाया ढोह और बढ़ार से झनिक्कर सड़क का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। इन तीनों सड़कों के तैयार होने पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क के निर्माण कार्य का लगातार निरीक्षण करके गुणवत्ता पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट

पांच मुख्य सड़कों का विस्तार किया जा रहा है। दिसंबर तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। करीब 47 करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है। इससे लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
-केके भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, मंडल भोरंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें