सैनिक विश्राम गृह हमीरपुर में थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया में दस्
हमीरपुर। भारतीय रेलवे के अहमदाबाद, भावनगर और राजकोट डिवीजनों में गेटकीपरों के पदों के लिए निजी कंपनी की ओर से वीरवार को सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक भर्ती का आयोजन किया गया।
कंपनी की ओर से भर्ती का आयोजन सैनिक विश्राम गृह हमीरपुर में थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों के लिए गया। भर्ती प्रक्रिया में जिलाभर से छह पूर्व सैनिकों ने भाग लिया और अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। कंपनी की ओर से दस्तावेजों के आधार पर पांच भूतपूर्व सैनिकों का चयन किया गया। चयनित सैनिक अहमदाबाद में कंपनी के कार्यालय में रिपोर्ट करेंगे। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक मनोज राणा ने इस संबंधी जानकारी दी। संवाद