फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 11 वर्षीय बच्ची समेत कोरोना से पांच की मौत, 131 नए मामले

विज्ञापन
हमीरपुर के जोलसप्पड़ में कोरोना वैक्सीन लगवाते बुजुर्ग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में वीरवार को 131 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 81 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट, जबकि 50 लोग आरटीपीसीआर टेस्ट में संक्रमित निकले हैं। वहीं, पांच लोगों ने कोरोना से हारकर दम तोड़ दिया है। इनमें से दो मौतें बुधवार, जबकि तीन वीरवार की हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि वीरवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के 403 सैंपल लिए गए। इनमें से 81 पॉजिटिव निकले। जबकि, आरटीपीसीआर टेस्ट में 50 लोग संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत गलोड़ खास के गुर्याह गांव की महिला बुधवार रात और बुधवीं गांव की महिला ने वीरवार दोपहर दम तोड़ दिया। नादौन के भूंपल की 11 वर्षीय बच्ची की भी कोरोना संक्रमण से बुधवार को मौत हो गई। बुधवार देर शाम बच्ची का कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बच्ची को बीमारी के कारण 12 अप्रैल को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां कोरोना टेस्ट में यह बच्ची संक्रमित पाई गई थी। गंभीर हालत को देखते हुए इसे उसी दिन टांडा रेफर कर दिया गया था।
जहां पर बुधवार को इसका देहांत हो गया। पंचायत उपप्रधान विजय कुमार ने बताया कि बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उधर, हमीरपुर के बारल गांव की महिला ने वीरवार को दम तोड़ दिया। वहीं, भोटा के मनसूही गांव के 69 वर्षीय व्यक्ति की टांडा में वीरवार सुबह मौत हो गई। नायब तहसीलदार रमेश चंद, राजस्व विभाग, पुलिस व हेल्थ वर्कर्स की टीम की देखरेख में शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें