फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पदभार संभालेंगे पंचायत नुमाइंदे

Fri, 22 Jan 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य शनिवार 23 जनवरी को अपना पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन


निवर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल शुक्रवार को खत्म हो गया। प्रदेश पंचायती राज विभाग ने जिले के तमाम जिला पंचायत अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के अधीन आने वाली पंचायतों और पंचायत समिति व जिला परिषद की बैठकें करवाने के निर्देश जारी किए हैं।

हमीरपुर जिले में 229 ग्राम पंचायतें, 18 जिला परिषद और 125 पंचायत समिति वार्ड हैं। शनिवार को जिले के छह विकास खंडों में पंचायत समिति और पंचायतों की बैठक होगी। हमीरपुर जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद की बैठक होगी। पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधान बैठक की अध्यक्षता करेंगे वहीं पंचायत समिति और जिला परिषद में भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को पंचायतों, पंचायत समिति और जिला परिषद की बैठकें होंगी। इसमें नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके अधिकारी एवं कार्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। पुराने प्रतिनिधियों का कार्यकाल 22 जनवरी को खत्म हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें