फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी में बनेगा अग्निशमन केंद्र का भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के तहत बिझड़ी में अग्निशमन केंद्र के लिए जमीन की तलाश लगभग पूरी हो गई है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो बिझड़ी के नजदीक अग्निशमन केंद्र के लिए भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। बुधवार को होमगार्ड कमांडेंट सुनील कौंडल ने अग्निशमन केंद्र के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। बिझड़ी के साथ लगते मंडी चौक के पास 5 कनाल भूमि केंद्र बनाने के लिए प्रस्तावित है। इस स्थान पर काम शुरू करने के लिए लोक निर्माण विभाग, फॉरेस्ट और आईपीएच विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अब केवल विद्युत बोर्ड की ओर से एनओसी दी जानी है। विद्युत बोर्ड की एनओसी मिलते ही अग्निशमन केंद्र बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा। बिझड़ी में अग्निशमन केंद्र बनने से एक बड़े इलाके को लाभ मिल सकेगा। ढटवाल के केंद्र बिझड़ी में अग्निशमन केंद्र बनने से दर्जनों पंचायतों के गांवों को आग की घटनाएं रोकने में मदद मिल सकेगी। वर्तमान में अग्निशमन केंद्र ब्लाक ऑफिस के पास किराये के भवन में चलाया जा रहा है।
कमांडेंट सुनील कौंडल के अनुसार बिझड़ी में प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया गया है। बिजली बोर्ड से एनओसी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। एसडीओ विद्युत बोर्ड चंद्रसेन का कहना है कि प्रस्तावित भूमि पर बिझड़ी धंगोटा लाइन गुजर रही है। यदि इसे बदलने के लिए एस्टिमेट कॉस्ट जमा करवा दी जाती है तो एनओसी प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें