फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनाहर में दो मंजिला गोशाला जली

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते पनाहर गांव में दोमंजिला गोशाला जलकर राख हो गई। अग्निकांड से पीड़ित परिवार को करीब 90 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। दमकल विभाग की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने साथ लगते घरों को आग की चपेट में आने से बचाया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कमल राज पुत्र रूप सिंह निवासी गांव पनाहर की दो मंजिला स्लेटपोश गोशाला में अचानक आग लग गई। गोशाला से धुआं निकलता देख परिजनों ने मेवशियों को बाहर निकाला। देखते ही देखते आग भयानक हो गई। दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी से आग बुझाना शुरू किया। इस बीच गाड़ी में पानी खत्म हो गया। इसके बाद खात्री से पानी भरकर विभाग ने आग पर काबू पाया। स्टेशन फायर ऑफिसर कुबज सिंह ठाकुर ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। पीड़ित को करीब 90 हजार का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें