हमीरपुर। गांधी चौक हमीरपुर में रविवार रात को एक किराना की दुकान में आग लगने से करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। गनीमत रही कि समय पर दमकल विभाग सूचित किया गया। टीम ने आग पर काबू पाकर शेष सामान सहित साथ लगती अन्य दुकानों को आग की चपट में आने से बचा लिया। रविवार रात करीब 11 बजे गांधी चौक में राजिंद्र कुमार की दुकान के अंदर गोदाम में अचानक आग लग गई।
इस आग की चपेट में कुछ सामान जल गया। दुकान के अंदर से उठे धुएं को देखते हुए दुकान के मालिक ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। हालांकि आग लगने का प्रारंभिक कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। लीडिंग फायरमैन हमीरपुर देवेंद्र सिंह भाटिया ने बताया कि रात को दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया और शेष सामान व दुकानों को आग की चपेट में आने से बचाया। इसमें मालिक को करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक कारण शार्ट सर्किट लग रहा है।