फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज के चार स्कूलों को स्वच्छता पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। संपूर्ण स्वच्छता अभियान में भोरंज ब्लॉक के चार स्कूलों को पुरस्कार मिला है। जिसमें दो स्कूल प्रथम और दो स्कूल द्वितीय रहे हैं। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह द्वितीय रही। वहीं, माध्यमिक स्कूलों में राजकीय माध्यमिक पाठशाला धमरोल प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खतरवाड़ द्वितीय रही। स्वच्छता अभियान में प्रथम रहने वाले स्कूल को 20000 रुपये और द्वितीय रहने पर 10000 रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पुरस्कार की राशि को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला यानवींधार को भी प्रथम पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें