फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दिवाली पर दमकल विभाग अलर्ट, 24 घंटे सक्रिय रहेगा नियंत्रण कक्ष

Sat, 07 Nov 2026 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान तय, तंग गलियों में पाइपलाइन बिछाकर पहुंचेगी मदद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। दिवाली पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला मुख्यालय का अग्निशमन नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने के लिए उपमंडल स्तर पर भी संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए जिले के प्रमुख बाजारों में अलग-अलग स्थान चिह्नित किए हैं। दुकानदार निर्धारित स्थानों पर लाइसेंस लेकर ही पटाखे बेच सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
होमगार्ड्स की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के कमांडेंट विनय कुमार ने बताया कि दिवाली के दौरान दमकल कर्मियों की छुट्टियाें पर रोक रहेगी। सभी कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। जिले में 40 अग्निशमन जल केंद्र (फायर हाइड्रेंट) संचालित हैं, जबकि जिला मुख्यालय में सात हाइड्रेंट हैं। तंग गलियों में आगजनी की स्थिति से निपटने के लिए पाइपलाइन बिछाकर पानी पहुंचाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर छोटी गाड़ियों की मदद भी ली जाएगी।
विज्ञापन

इन स्थानों पर सजेंगे पटाखा बाजार
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने हमीरपुर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान तय किए हैं। हमीरपुर शहर में ट्राला यूनियन, बीएसएनएल कार्यालय के पास, गलोडा अस्पताल के निकट, हथली पुल और नए बस अड्डे के पास पटाखे बेचे जा सकेंगे। सुजानपुर में चौगान, बड़सर में न्यायिक परिसर के पास, बिझड़ी में ताल स्टेडियम, भोटा में बीएसएनएल कार्यालय के सामने और नादौन में रामलीला मैदान को बिक्री के लिए चिह्नित किया गया है। एक स्थान पर 50 से अधिक दुकानें नहीं लग सकेंगी। प्रशासन ने एसडीएम, पुलिस और अग्निशमन विभाग को सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षित स्थानों पर चलाएं पटाखे : विनय
कमांडेंट विनय कुमार ने लोगों से दीये और मोमबत्तियां सुरक्षित स्थानों पर जलाने तथा आसपास ज्वलनशील सामान न रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पटाखे खुले और सुरक्षित स्थान पर ही चलाएं। बच्चों के आसपास आतिशबाजी न करें। सूती कपड़े पहनें और पास में पानी की बाल्टी रखें। खराब पटाखों को दोबारा न छुएं। जलने पर प्रभावित स्थान को ठंडे पानी से धोएं। घरों में बिजली की लड़ियां लगाते समय नंगी तारों से बचें और कनेक्शन कुशल बिजली मिस्त्री से ही करवाएं।
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
स्थान
संपर्क नंबर
हमीरपुर मुख्य नियंत्रण कक्ष
101, 01972-222533, 8219654902
नादौन
01972-232101, 8219888134
भोरंज
01972-266101, 9816836592
सुजानपुर
01972-272833, 8219508595
बिझड़ी 01972-283101, 8219379964
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें