सुजानपुर के चबूतरा जंगल में लगी आग। संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के चबूतरा के साथ लगते जंगल में शनिवार को भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और अग्निशमन चौकी सुजानपुर को दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों फायरमैन रमेश चंद, ड्राइवर रविंद्र सिंह होम गार्ड सुशील कुमार ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। फायर अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले में प्रतिदिन जंगलों में आग लगने की सूचना मिल रही है। इससे जंगलों में रहने वाले पशु-पक्षी सब इस आग में भस्म हो रहे हैं और सबसे बड़ी बात आग से निकलने वाले धुएं से स्थानीय जनता को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि वन विभाग की मानें तो जंगलों में आग लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसा करने वालों पर कठोर नियम निर्धारित किए गए हैं। इसके बावजूद लोग अपने फायदे के लिए लगातार जंगलों को आग के हवाले कर रहे हैं।