फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगस क्षेत्र के प्रवासियों में निरंतर बढ़ रहे संक्रमण के मामले

विज्ञापन
Fire breaks out in two-storey slat-collar house in Panoh, loss of lakh
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। उपमंडल नादौन के रंगस क्षेत्र के आसपास काफी प्रवासी लोग अपनी रोजी-रोटी के चलते झुग्गियों में रहते हैं। वर्तमान समय में इसी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 30 के करीब प्रवासियों की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ऐसे में विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों को उनकी झुग्गियों में ही होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

नौहंगी वार्ड से निर्वाचित बीडीसी सदस्य संतोष कुमारी ने बताया कि रंगस क्षेत्र के आसपास रहने वाले प्रवासियों में संक्रमण की लहर चली हुई है। इससे स्थानीय लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से भी सहयोग की मांग की है। प्रवासियों में निरंतर बढ़ते संक्रमण को देखते हुए क्षेत्र के आसपास अस्थायी तौर पर कोविड वार्ड की व्यवस्था करनी चाहिए। इन प्रवासियों को झुग्गियों में आइसोलेट करना तर्कसंगत नहीं है।
वहां उनके लिए अलग से शौचालय बनाना भी असंभव है। क्योंकि यह एक ही झुग्गी में सभी परिवार के सदस्यों सहित एक साथ ही रहते हैं। इनके लिए अलग से संक्रमित मरीज को रखना संभव नहीं है। उन्होंने प्रशासन से यह भी मांग की है कि जब तक करोना महामारी का प्रकोप कम नहीं हो जाता तब तक बाहर से आने वाले प्रवासियों को क्षेत्र में आने की अनुमति न दी जाए, ताकि यहां पर रह रहे संक्रमित प्रवासियों से संक्रमण का कम्यूनिटी स्प्रेड न हो सके।
विज्ञापन

इस बारे में प्रधान ग्राम पंचायत नौहंगी बलवंत का कहना है कि ग्राम पंचायत नौहंगी इस मामले में कड़े कदम उठाने जा रही है। जिसमें अति शीघ्र एक प्रस्ताव डालकर उपमंडल नादौन के प्रशासनिक अधिकारियों तथा जिला प्रशासन को भी भेजा जाएगा। रविवार की सुबह भी पंचकूला से प्रवासियों से भरी हुई एक गाड़ी रंगस क्षेत्र में आई थी। उस गाड़ी को भी ग्राम पंचायत ने जुर्माना लगाकर यहां से वापस भेजा है। बाहर से अन्य सभी प्रवासियों के आगमन पर अस्थायी तौर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की प्रशासन से मांग की जाएगी, ताकि क्षेत्र में कम्यूनिटी स्प्रेड न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें