हमीरपुर। सब्जी मंडी के समीप मंगलवार को ट्रांसफार्मर में लगे बॉक्स में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रही।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बिजली बोर्ड को दी। सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड के कर्मी मौके पर पहुंचे और आवश्यक मरम्मत कार्य किया। ट्रांसफार्मर के बॉक्स में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड से ट्रांसफार्मरों और बिजली उपकरणों की नियमित जांच एवं रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बिजली बोर्ड के एसडीओ सौरभ राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद