भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के कक्कड़ गांव में बुधवार दोपहर एक हार्डवेयर स्टोर में आग लगने से करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग बिशन सिंह पुत्र प्रेम चंद निवासी कक्कड़ की दुकान में लगी, जिससे स्टोर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
आग दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लगी। लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का काफी सामान जल चुका था।
सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत प्रधान जुल्मी देवी शर्मा भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, पटवार हल्का कक्कड़ के पटवारी रविंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया।