फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी बनाएंगे रोबोट और ड्रोन

Thu, 19 Nov 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बवीता चंदेल
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब विज्ञान की कक्षा में केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि रोबोट और ड्रोन तैयार करने का हुनर भी सीखेंगे। इसके लिए जिले के 27 स्कूलों में स्थापित रोबोटिक्स एवं ड्रोन लैब की गतिविधियों पर शिक्षा विभाग नजर रखेगा।
विभाग हर माह इन लैब की समीक्षा करेगा और स्कूलों से विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता की रिपोर्ट लेगा। रिपोर्ट में यह दर्ज करना होगा कि एक माह में कितने विद्यार्थियों ने रोबोट और ड्रोन बनाने का अभ्यास किया तथा कितने मॉडल तैयार किए गए। इसके आधार पर विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही लैब के संचालन, रखरखाव और उपलब्ध सुविधाओं की भी पड़ताल होगी। लैब के बेहतर संचालन के लिए विभाग ने स्कूलों में कार्यरत विज्ञान शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया है।
शिक्षकों को उपकरणों के इस्तेमाल, लैब के संचालन और रखरखाव से जुड़ी जानकारी दी गई है, ताकि किसी तरह की समस्या आने पर उसका समाधान स्कूल स्तर पर ही किया जा सके। मासिक समीक्षा के दौरान शिक्षकों की भूमिका और लैब के संचालन की स्थिति का भी आकलन होगा।
शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 27 स्कूलों में रोबोटिक्स एवं ड्रोन लैब स्थापित की गई हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी प्रयोगों का अवसर देना है। हालांकि, कुछ स्कूलों में विद्यार्थी प्रयोगशालाओं के उपकरणों का नियमित इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए विभाग ने हर माह स्कूलों से गतिविधियों की रिपोर्ट लेने का निर्णय लिया है।
कोट
विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए 27 स्कूलों में स्थापित रोबोटिक्स एंड ड्रोन लैब्स का निरीक्षण किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर विद्यार्थियों की दक्षता अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन होगा। -नवीन कुमार, उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रक एवं डीपीओ समग्र शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें