फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चरस के सेवन की पुष्टि के बाद युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 29 Jan 2026 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत नलेटी गांव के समीप गश्त के दौरान हिरासत में लिए गए एक युवक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फोरेंसिक लैब से प्राप्त रिपोर्ट में युवक द्वारा चरस का सेवन करने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बीती 5 जनवरी को देहरा पुलिस की एक टीम नलेटी क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने अंशुल कुमार निवासी गांव हार बाग, डाकघर परागपुर को संदिग्ध अवस्था में पाया। पुलिस के अनुसार युवक की आंखों में अत्यधिक लालिमा और उसकी शारीरिक स्थिति को देखकर उसके नशे में होने का संदेह हुआ।
पुलिस ने मौके पर ही रैपिड यूरिन डिटेक्शन किट का उपयोग किया। इसमें प्राथमिक रूप से चरस के सेवन के लक्षण पाए गए। इसके तुरंत बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। विस्तृत जांच के लिए रक्त के नमूने आरएफएसएल धर्मशाला भेजे गए। मंगलवार को प्राप्त फाइनल मेडिकल रिपोर्ट में वैज्ञानिक रूप से कैंनबिनोइड वर्ग के मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ देहरा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें