फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सौर बाजार में मिलेंगे फास्ट फूड और पारंपरिक व्यंजन

Thu, 25 Jun 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से संचालित फूड वैन अब सौर बाजार में घाट के समीप खड़ी होगी।
विज्ञापन

भोटा बाईपास के पास संचालित की जा रही फूड वैन से अपेक्षित आमदनी नहीं होने के कारण स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने इसका स्थान बदलने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फूड वैन उपलब्ध करवाई गई हैं।
शुरुआत में इन्हें भोटा बाईपास के समीप स्थापित किया गया था, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले लोगों को सेवाएं मिल सकें। हालांकि, अधिकांश वाहन बिना रुके आगे निकल जाने के कारण बिक्री प्रभावित रही और महिलाओं को अपेक्षित आय नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

लगातार कम आमदनी के चलते महिलाओं ने फूड वैन को अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में स्थानांतरित करने की मांग की थी। उनकी मांग को देखते हुए अधिकारियों ने सौर बाजार में घाट के समीप फूड वैन लगाने की अनुमति दे दी है।
फूड वैन संचालक अर्चना देवी ने बताया कि यहां मोमो, चाऊमीन, बर्गर के साथ-साथ सिड्डू, चने का खट्टा, मक्की और गेहूं से बने व्यंजन और अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें