फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वर्मी कंपोस्ट खाद बेचने में किसानों का उत्साह हो रहा कम

Tue, 13 May 2025 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। वर्मी कंपोस्ट/जैविक खाद को बेचने में किसानों का उत्साह कम है। अभी तक जिला के मात्र पांच किसानों ने ही खाद बेचने के लिए पंजीकरण किया है। हालांकि कृषि विभाग का दावा है कि अधिक से अधिक किसान इसमें जुड़ेंगे। गोबर से समृद्धि योजना के तहत किसानों से वर्मी कंपोस्ट की खरीद की जाएगी। जैविक खाद को बेचने के लिए किसान विकास खंड के विषयवाद विशेषज्ञ और कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जब कोई पशुपालक जैविक खाद बेचने के लिए संपर्क करेगा तो उस विकास खंड के कृषि अधिकारी किसान के घर जाकर कंपोस्ट की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

ऐसा करने के लिए कृषि अधिकारी कंपोस्ट का सेंपल भी ले सकते हैं। उसके बाद किसानों की सूची तैयार की जाएगी और बीआर ऑर्गेनिक फर्म को उपलब्ध करवाएंगे ताकि यह फर्म इसकी खरीद कर पैकिंग कर सके। किसान वर्मी कंपोस्ट और जैविक खाद कृषि विभाग की निर्धारित दर तीन रुपये प्रति किलो पर बेच सकते हैं। उसके बाद फर्म के कर्मी खाद कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंचाएंगे, वहां से अन्य किसान आठ रुपये प्रति किलो की दर से खरीद सकेंगे। इससे किसानों की रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी।


गोबर से समृद्धि योजना के तहत किसानों से वर्मी कंपोस्ट की खरीद होगी। अभी तक पांच किसानों की ओर से वर्मी कंपोस्ट को बेचने के लिए संपर्क किया है। उम्मीद है कि अधिक संख्या में किसान इसमें पंजीकरण करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश राणा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें