फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पूरा साल योग सीखने की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पांच स्थल किए जा रहे चिह्नित
विज्ञापन


जिला आयुष विभाग की ओर से अक्तूबर से शुरू होगी योजना

शिक्षा संस्थानों में बनाए जा सकते हैं स्थल, लोगों को होगा स्वास्थ्य लाभ

दो अक्तूबर से होगी शुरुआत, वर्तमान में इसी कार्य में जुटा है आयुष विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला हमीरपुर के लोगों को पूरा साल योग करने व सीखने की सुविधा मिले, इसके लिए जिला आयुष कार्य कर है। जिले में पांच शिक्षण संस्थानों में पूरा साल योग सिखाने की सुविधा शीघ्र ही उपलब्ध होगी। इसमें हर व्यक्ति आकर योग कर सकता है तथा सीख सकता है। इसके लिए योग इंस्ट्रक्टर योग सिखाएंगे। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया जा रहा है। अक्तूबर से ही इस योजना को सिरे चढ़ाने की योजना है। दो अक्तूबर से यह सुविधा लोगों को मिलना शुरू हो जाएगी। हालांकि, कौन-कौन से शिक्षण संस्थान इसके लिए निर्धारित किए जाएंगे इसके लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। उसी दिन लोग योग करते हैं और बाद में अगले वर्ष ही योग सिखाया जाता है। लेकिन योग सेहत के लिए अति महत्वपूर्ण है और लोगों की नियमित आदत में इसको डालने के लिए अब हर रोज लोग योग करें। इसके लिए आयुष विभाग कार्य कर रहा है ताकि लोग स्वास्थ्य जीवन व्यतीत कर सकें और लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इस बारे में जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृजनंदन ने कहा कि अक्तूबर से लोगों को हर दिन योग सीखने की सुविधा मिलेगी और इसके लिए शिक्षण संस्थान या ऐसा स्थान जहां लोग आसानी से सीख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें