फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के सभी उपमंडलों और कालेजों में होगी मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक से 15 अक्तूबर तक समर्थ कार्यक्रम के तहत करवाई जाएगी मॉक ड्रिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर इस वर्ष भी एक से 15 अक्तूबर तक आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर जागरूकता कार्यक्रम समर्थ के तहत कई गतिविधियां आयोजित करेगा। उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि इस दौरान जिला के विभिन्न उपमंडलों और कालेजों में मॉक ड्रिल भी करवाई जाएंगी। एक अक्तूबर को तहसील कार्यालय परिसर बिझड़ी, तीन अक्तूबर को बीबीएन काॅलेज चकमोह, चार को सिद्धार्थ राजकीय डिग्री काॅलेज नादौन, पांच को मिनी सचिवालय नादौन, सात को मिनी सचिवालय सुजानपुर, आठ को डिग्री काॅलेज सुजानपुर, नौ को मिनी सचिवालय भोरंज, 10 को आईटीआई भोरंज और होटल प्रबंधन संस्थान हमीरपुर तथा 14 अक्तूबर को एसडीएम कार्यालय परिसर हमीरपुर में मॉक ड्रिल की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि इन मॉक ड्रिल के दौरान होमगार्ड्स की दसवीं वाहिनी हमीरपुर और अग्निशमन विभाग के दल बचाव कार्यों का अभ्यास करेंगे। ये दल विद्यार्थियों और आम लोगों को आपात परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें