फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नशा मुक्ति केंद्रों की सुविधाओं का लिया जायजा, सुरक्षा मानकों पर जोर

Wed, 29 Jul 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने एडीसी, एसडीएम, सीएमओ, डीएसपी और अन्य
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने मंगलवार को हमीरपुर में विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से संचालित किए जा रहे नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नरेश ठाकुर ने केंद्रों में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। दोसड़का में संचालित गोल्डन एज पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ भवन में अग्निशमन और अन्य सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने बड़ू के पास घनाल में स्थापित किए जा रहे नए नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नए केंद्र का संचालन शुरू करने से पहले सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

नरेश ठाकुर ने कहा कि नशा मुक्ति, उपचार और पुनर्वास केंद्रों के संचालन को लेकर जल्द ही राज्य नशा निवारण बोर्ड की बैठक में विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके बाद सुविधाओं और भवनों के सुरक्षा मानकों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
इस दौरान एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम संजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मनोचिकित्सा विभाग के डॉ. कमल प्रकाश, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त नितिन कपूर, डीएसपी नितिन चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें