फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: श्रद्धालुओं को तुलसी की उत्पति का महत्व बताया

Wed, 29 Jul 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
शिव मंदिर गलोड़ में आयोजित कथा में उपस्थित श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। शिव मंदिर गलोड़ में आयोजित शिव पुराण कथा के सातवें दिन कथा व्यास पंडित रविंद्र कुमार शर्मा ने श्रद्धालुओं को तुलसी की उत्पत्ति और उसके धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पौराणिक कथा का वर्णन करते हुए बताया कि वृंदा, राक्षसराज जलंधर की पत्नी और भगवान विष्णु की परम भक्त थीं। वृंदा के पतिव्रत धर्म के प्रभाव से जलंधर अजेय हो गया था। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान विष्णु ने जलंधर का रूप धारण किया, जिसके बाद भगवान शिव ने युद्ध में जलंधर का वध किया। पंडित रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सत्य का पता चलने पर वृंदा ने भगवान विष्णु को शालिग्राम बनने का शाप दिया और स्वयं सती हो गईं। इसके बाद भगवान विष्णु ने उन्हें वरदान दिया कि वे पृथ्वी पर तुलसी के रूप में सदैव पूजनीय रहेंगी। इस अवसर पर राज कुमार, देशराज, राधा शर्मा, बिमला देवी, मीना कुमारी, रीना, वंदना आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें