फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला और रैली के माध्यम से तंबाकू के दुष्प्रभाव बारे बताया

विज्ञापन
हमीरपुर शहर में धुम्रपान निषेध दिवस पर जागरुकता रैली निकालते विद्यार्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर के स्कूलों में मंगलवार को तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने रैली, चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और नुक्कड़ नाटकों से लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी, स्काउट गाइड, इको क्लब के सौजन्य से स्थानीय बाजार में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली में विद्यार्थियों ने लोगों को बताया कि प्रदेश में तंबाकू नियंत्रण के तहत सार्वजनिक क्षेत्रों में धूम्रपान करना और तंबाकू से बने उत्पाद बेचना प्रतिबंधित है। वहीं, छात्रों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस शपथ ली कि वे अपने आस पास रहने वाले लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने देंगे। वहीं इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर बाल, रावमापा कन्या हमीरपुर, रावमापा कन्या नादौन और रावमापा बाल नादौन, रावमापा सुजानपुर, भोरंज, बड़सर, बिझड़ी, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, साईं विजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोअर हडेटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिरालड़ी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला पट्टा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल, राजकीय वरिष्ठ माध्यतिक पाठशाला धनेटा, प्राथमिक पाठशाला घिरथेड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर, राजकीय प्रथामिक पाठशाला मटहाणी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटलांदर, तृषा कॉलेज ऑफ एजूकेशन, डीडीएम साई ला कॉलेज जलाड़ी में नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रशिक्षुओं ने लोगों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें