फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर में पूर्व सैनिकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया

विज्ञापन
बणी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में मौजूद पूर्व सैनिक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के एक निजी संस्थान में रविवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कमांडर दविंदर सिंह रणौत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, कर्नल देवेंद्र सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने पूर्व सैनिकों और परिजनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विनोद ठाकुर ने कहा कि बड़सर में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में सैनिकों के बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले भी बड़सर में उनकी ओर से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि बड़सर की जनता को पूर्व में रहे नेताओं के कार्यों का लेखा-जोखा करना चाहिए। हर नेता के कार्यों का अंकेक्षण जनता को करना है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में मिनी सचिवालय तक नहीं बना था। अब जयराम सरकार ने बड़सर में मिनी सचिवालय बनाने की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। इस मौके पर राजेश शर्मा, आनंद ठाकुर, मलकीत सिंह, धर्म सिंह, प्रोमिला बन्याल, भूपिंदर बन्याल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें