फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पटाखों की गड़गड़ाहट और आतिशबाजी की रंगीन रोशनी में धू-धू कर जली बुराई

Fri, 03 Oct 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी(हमीरपुर)। वीरवार को शिवपुरी धाम समताना में दशहरा उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाम के समय पटाखों की गड़गड़ाहट और आतिशबाजी की रंगीन रोशनी में बुराई धू-धू कर जली और अच्छाई की जीत हुई।
विज्ञापन

इस दौरान मेला ग्राउंड में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया। पुतलों में आग लगते ही मेला ग्राउंड जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। इससे पूर्व शाम करीब चार बजे शिवपुरी धाम पहुंचे मुख्य अतिथि एसपी भगत सिंह ठाकुर का आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ स्वागत किया। मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने धाम के मार्गदर्शक आध्यात्मिक गुरु स्वामी शेखर सुमन के सानिध्य में हवन में भाग लिया।
इसके बाद उन्होंने झांकी पूजन कर भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान का तिलक किया। उन्होंने करीब 4:30 बजे मंदिर परिसर से झांकियों के साथ मेला ग्राउंड पहुंचकर गुरु पूजन के बाद रिबन काटकर दशहरा उत्सव का शुभारंभ किया। वहीं, गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान कलाकारों ने महिषासुर वध, शिव अघोरी नृत्य और संपूर्ण रामायण की प्रस्तुति में मुख्य ज्ञान के विषय रावण-कुंभकर्ण संवाद ने हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को भावविभोर कर दिया। अंत में राम-रावण युद्ध की प्रस्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विराम दिया गया। देर शाम पूरी आस्था के साथ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को आग के हवाले किया गया।
इससे ठीक पहले आतिशबाजी का विशेष शो भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इसी के साथ जिले के अन्य स्थानों में भी दशहरा पर्व धूमधाम से आयोजित किया गया। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत बिझड़ी पंचायत के डूडार गांव में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन सुधार सभा की ओर से किया गया, जिसमें बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल बतौर पर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लखदाता मंदिर परिसर में झूलों और पार्क का लोकार्पण किया। इस मौके पर वार्ड सदस्य राकेश, प्रधान संजय शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। उपमंडल नादौन के अंतर्गत गौना करौर, सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान, बस अड्डा भोटा में भी व्यापार मंडल की ओर से भी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें