ग्राम सभा:
बढेड़ा पंचायत में पूर्वाह्न 11:00 बजे ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा में पंचायत में प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
श्रदांजलि समारोह
गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर सुबह 8:00 बजे गांधी चौक पर नगर निगम की ओर से श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रशासन की ओर से प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा
स्वास्थ्य जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम हमीरपुर की ओर से सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक बगवाड़ा पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
हैंडबाल प्रतियोगिता
मझेली स्कूल में आयोजित अंडर-17 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता समापन पूर्वाह्न 11:00 बजे होगा। समापन पर हैंडबाल के फाइनल मुकाबले खेले जायेंगे।