फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: योअर दोस्त पोर्टल पर हर समस्या का होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर प्रबंधन ने लॉन्च किया पोर्टल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में योअर दोस्त पोर्टल छात्रों की हर समस्या का समाधान करेगा। छात्रों के कल्याण के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल योअर दोस्त को प्रबंधन ने लॉन्च कर दिया है। एनआईटी हमीरपुर में कथित तौर पर एक छात्र की ड्रग ओवरडोज से मौत के मामले में बाद प्रबंधन ने कई बड़े कदम उठाए हैं। छात्र तनाव में आकर नशे के जंजाल में न फंसे और अपनी समस्याओं का समाधान बिना पहचान उजागर करे कर पाएं, इसके लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


योअर दोस्त ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल से छात्रों को विशेषज्ञों से जुड़ने तथा उनकी व्यक्तिगत, व्यावसायिक और शैक्षणिक चिंताओं को दूर करने के लिए एक सुविधाजनक एवं गोपनीय प्लेटफार्म मिलेगा। योअर दोस्त डाॅट कॉम के जरिये छात्रों को पेशेवर रूप से प्रशिक्षित काउंसलरों से जोड़ा जाएगा, जोकि विभिन्न मुद्दों पर उनका मार्गदर्शन करेंगे। इस पहल से विद्यार्थी तनावमुक्त रहेंगे तथा उनके आत्म सम्मान में बढ़ोतरी होगी और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान केंद्रित होगा। इस पोर्टल पर छात्र ऑनलाइन चैट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ई-मेल संचार के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा संस्थान प्रबंधन ने छात्रों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए परिसर में एक मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता भी नियुक्त किया है। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने कहा कि योअर दोस्त पोर्टल छात्रों को उनकी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए एक सुरक्षित और आसान मंच है। विद्यार्थियों के समग्र कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें