राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर हमीर भवन में आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता करते कांगेस नेता डॉ. पुष्पे
- फोटो : संवाद
हमीरपुर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने द उपभोक्ता संरक्षण संगठन हमीरपुर के सहयोग से हमीर भवन में सेमिनार करवाया। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने की।
उन्होंने कहा कि हर नागरिक को एक उपभोक्ता के रूप में हमेशा सजग एवं जागरूक रहना चाहिए। किसी भी तरह की वस्तु की खरीद या विभिन्न सेवाएं प्राप्त करते समय हर उपभोक्ता के कई अधिकार होते हैं, लेकिन आम लोग इस ओर बहुत कम ध्यान देते हैं। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे आम लोगों को खाद्य वस्तुओं और दवाइयों की गुणवत्ता के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाएं।
द उपभोक्ता संरक्षण संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए वर्मा ने कहा कि इसके पदाधिकारी एवं सदस्य निस्वार्थ भाव से जनसेवा का कार्य कर रहे हैं और आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन और सरकार के ध्यान में ला रहे हैं। इससे पहले, संगठन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया, महासचिव मनोहर लाल कानूनगो और जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी अनीष कुमार ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे।
डिग्री काॅलेज प्राध्यापक सौरव सूद ने स्वास्थ्य सेवाओं में उपभोक्ताओं के अधिकार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधु बाला ने खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता, सैंपलिंग एवं टेस्टिंग और खाद्य आपूर्ति अधिकारी बीएस सेन ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
सेमिनार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, नप हमीरपुर के मनोनीत पार्षद डॉ. हर्ष कालिया और अन्य उपस्थित रहे। संवाद
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल