हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर में मंगलवार सुबह 10:30 बजे के करीब दो निजी बस ऑपरेटरों में समयसारणी को लेकर खूनी झड़प हो गई। झड़प में एक बस के परिचालक को मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के दौरान बस अड्डा में सैकड़ों लोग जमा हो गए। गाली-गलौच और झगड़े के करीब 15 मिनट बाद पुलिस दोनों पक्षों के चालक-परिचालकों और युवकों को पकड़कर पुलिस स्टेशन ले गई। पुलिस स्टेशन में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दूसरे बस का परिचालक अपनी बस में पांच-छह युवक भरकर लाया था, जिन्होंने मारपीट को अंजाम दिया है।
बस स्टैंड में परिचालक से मारपीट कर रहे दो-तीन युवकों को दूसरे बस ऑपरेटरों ने दबोच लिया, जबकि कुछेक भागने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि दोनों बस ऑपरेटर सलौणी से एक साथ हमीरपुर आते हैं। ऐसे में समयसारणी को लेकर यह झगड़ा हुआ है।
वहीं, एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि बस अड्डा हमीरपुर में चालक-परिचालकों के बीच समयसारणी को लेकर झगड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी और बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। इसके चलते थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ है। संवाद
हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद