फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश में भी बुजुर्ग बने लोकतंत्र के सच्चे सिपाही

Sun, 31 May 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बारिश के दौरान भकेड़ा मतदान केंद्र में कतार में खड़े मतदाता। संवाद
विज्ञापन
जाहू/हमीरपुर। जिले में हुई मूसलाधार बारिश के बावजूद बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने उत्साह और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। खराब मौसम और बढ़ती उम्र की चुनौतियों के बावजूद वरिष्ठ नागरिक मतदान केंद्रों तक पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के सच्चे सिपाही बने।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा। कई वरिष्ठ नागरिक परिजनों का सहारा लेकर तो कई लाठी के सहारे बूथ तक पहुंचे। भोरंज उपमंडल में बारिश के बावजूद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं और लोग छाते लेकर धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महल स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अन्य मतदान केंद्रों का भी दौरा किया।
विज्ञापन

इस दौरान 96 वर्षीय सुंदरी देवी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल स्थित मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया। 85 वर्षीय सत्या देवी लाठी के सहारे राजकीय प्राथमिक पाठशाला भ्याड़ पहुंचीं, जबकि 80 वर्षीय प्रेमी देवी टांग फ्रेक्चर होने के बावजूद ग्राम पंचायत चंगर में मतदान करने पहुंचीं।
बुजुर्ग मतदाताओं ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और किसी भी परिस्थिति में इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। उनकी यह जागरूकता और उत्साह युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी।

बारिश के दौरान भकेड़ा मतदान केंद्र में कतार में खड़े मतदाता। संवाद

बारिश के दौरान भकेड़ा मतदान केंद्र में कतार में खड़े मतदाता। संवाद

बारिश के दौरान भकेड़ा मतदान केंद्र में कतार में खड़े मतदाता। संवाद

बारिश के दौरान भकेड़ा मतदान केंद्र में कतार में खड़े मतदाता। संवाद

बारिश के दौरान भकेड़ा मतदान केंद्र में कतार में खड़े मतदाता। संवाद

बारिश के दौरान भकेड़ा मतदान केंद्र में कतार में खड़े मतदाता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें