फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शारीरिक शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार 3-4 जून को

Sun, 31 May 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षकों के 355 पदों की बैचवाइज भर्ती के तहत हमीरपुर जिले में 18 पद भरे जाएंगे। इन 18 पदों के लिए 3 और 4 जून को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे। शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने कहा कि इन 18 पदों में पांच पद सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के 3-3, ओबीसी बीपीएल का एक, एससी के चार, एससी बीपीएल और एसटी का एक-एक पद भरा जाएगा। तीन जून को सुबह 10 बजे भोरंज और नादौन के उपरोजगार कार्यालयों में पंजीकृत अभ्यर्थियों, 4 जून को हमीरपुर, बड़सर और सुजानपुर के रोजगार एवं उपरोजगार कार्यालयों में पंजीकृत अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्धारित मापदंड पूर्ण करने वाले उम्मीदवार प्रदेश के बारह जिलों में बैचवाइज भर्ती के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को अपने गृह जिले में निर्धारित प्रपत्र पर जिलों के प्राथमिकता का क्रम भरकर देना होगा। एक बार दी गई प्राथमिकता में किसी भी परिस्थिति में बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा हमीरपुर और अन्य सभी जिलों से कोई भी अभ्यर्थी विज्ञापन की तिथि 21 अप्रैल 2026 को शैक्षणिक योग्यता पूर्ण करता है और शारीरिक शिक्षक के भर्ती एवं पदोन्नति नियम 10 जनवरी 2011 के तहत पात्र है तो वह सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सीधे तौर पर साक्षात्कार में उपस्थित हो सकता है।
जो योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में उपस्थित नहीं होंगे, उनकी दावेदारी बाद में स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पत्र भेजे गए हैं वे अपने नाम प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट डीडीईईएचएमआर.ओआरजी.इन पर भी देख सकते हैं। उन्होंने कहा सामान्य अनारक्षित वर्ग में 31 दिसंबर 2005, ईडब्ल्यूएस वर्ग में वर्ष 2006, एससी, एसटी और ओबीसी के 2007, एससी बीपीएल, एसटी बीपीएल और ओबीसी बीपीएल के 2008, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के 2021 बैच, एससी (डब्ल्यूएफएफ) और ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के 2025 बैच के उम्मीदवारों को कॉल लैटर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें