फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ वर्ष बाद भी मेधावी विद्यार्थियों को नहीं मिले मोबाइल टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2022-2023 में मेधावी विद्यार्थियों को मिले थे स्मार्ट फोन
बाद में विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट देने की थी सरकार की योजना
शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए भी मेधावी विद्यार्थियों की सूची नहीं हुई है तय
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में मेधावी विद्यार्थियों को डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी मोबाइल टैबलेट नहीं मिल पाए हैं। वहीं, सत्र 2023-24 में मेधावी विद्यार्थियों को भी मोबाइल टैबलेट देने के लिए विभाग की ओर से सूची तय नहीं हुई है। ऐसे में विद्यार्थियों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। पूर्व में प्रदेश सरकार की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाते थे। बाद में मेधावी विद्यार्थियों को सरकार की ओर से मोबाइल टैबलेट देने का फैसला लिया गया। अब सीधे विद्यार्थियों के खाते में 25-25 हजार रुपये देने की योजना प्रस्तावित है लेकिन अभी तक मेधावी विद्यार्थियों की सूची तय नहीं हुई है। इससे विद्यार्थियों को खासे परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोबाइल टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने की सुविधा मिल सकती है। लेकिन, सरकार और शिक्षा निदेशालय की देरी के चलते मेधावी विद्यार्थियों को समय पर मोबाइल टैबलेट का आवंटन नहीं हो पाया है। अधिकांश मेधावी विद्यार्थी कॉलेजों में दाखिला लेकर पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में मोबाइल टैबलेट विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में सहायक हैं लेकिन समय पर मोबाइल टैबलेट न मिलने पर विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों राजेश कुमार, प्रकाश सिंह, रोशन ठाकुर, प्रदीप कुमार, कमलेश कुमारी आदि ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष मोबाइल टैबलेट देने में लापरवाही बरती जाती है। इसके चलते विद्यार्थियों को समय पर सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पिछले डेढ़ वर्ष से विद्यार्थी अभिभावकों के साथ उपनिदेशक कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें मोबाइल टैबलेट नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग से समय पर विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट देने की मांग की है। इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक ने अनिल कौशल ने कहा कि शिक्षा निदेशालय से अभी तक विद्यार्थियों को सूची नहीं आई है। सूची आने के बाद विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट का आवंटन होगा। सत्र 2023-24 के विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट की जगह 25-25 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें