फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटवाड़ गांव को लंबलू पंचायत से हटाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत लंबलू के गांव झटवाड़ को ग्राम पंचायत डबरेड़ा में मिलाने का ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि इन्हें किसी भी सूरत में डबरेड़ा पंचायत में न मिलाया जाए। इन्हें सभी सुविधाएं लंबलू पंचायत में ही मिलनी चाहिए। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल विरोध स्वरूप उपायुक्त हमीरपुर से मिला। उपायुक्त से मिलकर झटवाड़ गांव को विभाजित न करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लंबलू की ग्राम सभा की बैठक प्रधान की अध्यक्षता में हुई थी। जिसमें लंबलू पंचायत का विभाजन कर डबरेड़ा पंचायत अलग बनाने व इसमें झटवाड़ गांव को जोड़ने का प्रस्ताव पारित हुआ था। इसमें ग्राम झटवाड़ के किसी भी निवासी के हस्ताक्षर नहीं है और न ही पंचायत प्रधान, सचिव द्वारा इस संदर्भ में गांव झटवाड़ की वार्ड सदस्य को अवगत करवाया गया। ग्रामीणों ने विचार विमर्श करने के उपरांत ग्राम सुधार सभा झटवाड़, महिला मंडल झटवाड़ व समस्त ग्रामवासियों ने नौ फरवरी को झटवाड़ के मंदिर में ग्राम सुधार अध्यक्ष बांका राम, महिला मंडल की अध्यक्ष वीना देवी, ग्राम सभा की अध्यक्ष संतोष कुमारी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक की। बैठक करने के उपरांत प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करने का निर्णय लिया कि झटवाड़ को ग्राम पंचायत लंबलू से किसी सूरत विभाजित न किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व भी इसका विरोध किया गया था। झटवाड़ गांव से डबरेड़ा की दूरी दोनों तरफ 16 किलोमीटर बनती है, जबकि जो रास्ता शार्टकट है उसके बीच में नाला और खड्ड पड़ती है। जहां राहगीरों को जंगली जानवरों व अन्य अनहोनी का खतरा बना रहता है। लंबलू जाना उनके लिए सुविधाजनक है। इस दौरान अंजू शर्मा, अमरो देवी, रीना कुमारी, निर्मला देवी, कलां देवी, रत्नी देवी, कृष्णी देवी, अमर सिंह, प्रीतम चंद, संध्या देवी, अर्चना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें