एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते नौनिहाल। स्रोत संस्थान
हमीरपुर। एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विधायक आशीष शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लग्न व ईमानदारी से लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह में विद्यार्थियों ने कुछ भी हो जाए मम्मा, कृष्णा गाना हूरू हूरू व बुद्ध सा मन मेरा, लोक नृत्य, यादों की बारात, छोटे-छोटे सपने, कव्वाली,ऑपरेशन सिंदूर, योगा थीम पर आधारित नाटक का मंचन और हिमाचली नाटी,राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सभी को स्कूल की उपलब्धियों एवं गतिविधियों से अवगत करवाया। इसके पश्चात मुख्यातिथि ने वार्षिक परीक्षा परिणाम,मासिक परीक्षा, बोर्ड मेरिट लिस्ट, प्रथम सत्र परीक्षाओं में स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 507 बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर 1100 अभिभावकों ने भाग लिया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि व समस्त उपस्थित अध्यापकों, अभिभावकों व समारोह में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया।